Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मर्चवार में जनमत पार्टी द्धारा प्रथम गावपालिका अधिवेशन एवं जनसभा

 

हिमालिनी संवादाता रूपन्देही । रूपन्देही जिला समरिमाई गावपालिका मे जनमत पार्टी जनमत पार्टी द्धारा प्रथम गावपालिका अधिवेशन एवम जनसभा के प्रमुख अतिथि पार्टी के केंद्रीय सदस्य भूपेंद्र प्रसाद यादव रहे ।प्रमुख अतिथि श्री यादव ने कहा कि ओली सरकार को राजा की तरह उखाड़ फेंका गया । ओली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है ओली सरकार खुद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्रों में किसान सामान्य खाद लाने के बावजूद भी उनके खाद को लूटा जा रहा हैं ।और अब समरिमाई गांव पालिका के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला, स्थानीय नेता जगन्नाथ कुर्मी, आनंद प्रसाद गुप्ता और शहाबुन दीवान जैसे प्रभाव शाली एवम क्रमवान हस्तियों के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को अब निर्वाचन क्षेत्र में और मजबूत मिल रही । शुरू से ही जनमत पार्टी ने अपने कार्यक्रमों को मर्चवार निर्वाचन क्षेत्र पर केंद्रित किया और आज असुरैना में आयोजित आमसभा को जनमत पार्टी की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा हैं ।पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष , समरीमाई गांव पालिका अध्यक्ष जितेंद्रनाथ शुक्ल (बब्लू) ने सम्बोधन करते हुए कहा कि केवल जनमत पार्टी ही मर्चवार में जनता के भरोसे पर खरा उतरी है और दावा करते हुए कहा कि मर्चवार में अब तक लोगो को विकास के नाम पर केवल वोट लेने की राजनीति हुई ।और कहा कि हमेशा लोगों की सेवा करने में सबसे आगे थे , हैं, रहेंगे चाहे सत्ता में थे या बिपक्छ थे । मर्चवार के विकास के नाम पर, याहा के लोगों को बहुत धोखा दिया गया है। अब, जनमत पार्टी, लोगों के हित के बारे में सोचती है, और हमें बचाएगी। पड़ोसी गांवों में अत्यधिक भ्रष्टाचार के कारण, मैंने न केवल अपने गांव में बल्कि पड़ोसी गांवों में भी विकास और सामाजिक कार्यों में मदद की है ।और जबतक शरीर मे जान रहेगा सेवा करता रहूंगा ।
अधिवेशन में काशीराम यादव के नेतृत्व में 25 सदस्यीय कार्य समिति का भी चयन किया गया है। दुर्गावती केवट, सचिव धवल, संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद लोध और कोषाध्यक्ष कमलावती अहीर कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पद मे चयन हुए ।

यह भी पढें   ‘खिलाडि़यों में देशभक्ति होनी चाहिए, उनमें देशभक्ति नहीं होगी तो ऐसे खिलाड़ी वास्तविक खिलाड़ी नहीं हो सकते – केपी ओली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *