संसद् बिघटन के संबंध में आज से शुरु हो रही है ‘एमिकस क्यूरी’ की राय–सुझाव
काठमांडू, १६ फरवरी । संसद् बिघटन के संबंध में आज से सर्वोच्च अदालत में ‘एमिकस क्युरी’ अपना राय–सुझाव दे रही है । संसद् बिघटन विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में पंजीकृत रिट निवेदन के ऊपर पक्ष और विपक्ष में बहस करनेवाले कानूनविदों की बहस सुनने के बाद सर्वोच्च अदालत द्वारा ही गठित एमिकस क्यूरी के सदस्यों के बीच आज से बहस होगी, बहस खत्तम होने के बाद राय–सुझाव दी जाएगी ।
स्मरणीय है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सर्वोच्च अदालत की ओर से एमिकस क्यूरी गठन की जाती है और यह सर्वोच्च अदालत के लिए संविधानविदों की एक सहयोगी समूह है । संसद् बिघटन के संबंध राय–सुझाव लेने के लिए सर्वोच्च अदालत ने बद्रीबहादुर कार्की, विजयकान्त मैनाली, सतीशकृष्ण खरेल, पूर्णमान शाक्य और गीता पाठक सम्मिलित एमिकस क्यूरी बनाया था । एमिकस क्यूरी की ओर से प्राप्त राय–सुझाव के बाद सर्वोच्च अपना निर्णय सुनाएगा ।

