Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

WHO ने एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके को मंजूरी दी

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही महामारी से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ की सहायता से दुनियाभर के देशों में लाखों खुराकें पहुंच सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और दक्षिण कोरिया की एस्ट्राजेनेका-एसकेबायो द्वारा बनाए जा रहे एस्ट्रोजेनेका टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित

डब्ल्यूएचओ द्वारा एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके को हरी झंडी मिलने के साथ ही गरीब देशों में भी इसकी खुराक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा। बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने जिन वैक्सीन को पूरी दुनिया में आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है उसमें एक वैक्सीन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है। जबकि दूसरी दक्षिण कोरिया की कंपनी बना रही है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोवैक्स प्रोग्राम के तहत अब पूरी दुनिया के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com