सिमरा स्थित मालपोत कार्यालय के प्रमुख ६ लाख घूस रकम के साथ गिरफ्तार
बारा, २० फरवरी । बारा जिला सिमरा स्थित मालपोत कार्यालया के निमित्त प्रमुख मनकुमार खनाल ६ लाख घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग काठमांडू से परिचालित टोली ने उनको अमलेसगंज स्थित एक होटल से गिरफ्तारी में लिया है । खनाल के साथ लेखापढी व्यवसायी बद्र बडाल को भी गिरफ्तार हो गए हैं ।
खनाल और बडाल के ऊपर आरोप है कि बारा जिला जितपुर स्थित जमीन को सर्जमिन मुचुल्का उठाकर पास करते वक्त उन लोगों ने सेवाग्राही से उक्त रकम लिया है ।

