ट्युमर की आशंका के बाद बाबुराम भट्टराई आज उपचार के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं
काठमाडौं ।

पूर्वप्रधानमन्त्री तथा जनता समाजवादी पार्टी के संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई आज भारत की राजधानी नई दिल्ली जा रहे हैं। नेपाल वायुसेवा के विमान से नई दिल्ली जा रहे हैं ।
डा. भट्टराई स्वास्थ्य उपचार के लिए नई दिल्ली जाने की बात उनके सचिवालय ने बताई है । लम्बे समय से वो पेट सम्बन्धी समस्या से पीडित हैं । काफी समय से काठमाडौं के निदान अस्पताल में परीक्षण तथा उपचार करवाते आ रहे हैं ।
अभी चिकित्सकों ने न्युरो-इन्डोक्राइन का ट्युमर होने की आशंका की है जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाने की जानकारी जनता समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा उनका प्रेस सलाहकार विश्वदीप पाण्डे ने दी है ।
दिल्ली स्थित ‘इन्स्च्टिच्यूट आफ लिभर एण्ड बिलिअरी साइन्सेस’में उनका उपचार किया जाएगा । उनके साथ उनकी पत्नी हिसिला यमी और सलाहकार पाण्डेय रहेंगे ।

