Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्घटना में घायल ४ व्यक्तियों को प्रदेश नं. २ के प्रमुख झा ने किया उद्धार

 

जनकपुरधाम, २३ फरवरी । प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख राजेश झा ने दुर्घटना में घायल ४ व्यक्तियों को उद्धार किया है । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गगत रौतहट जिला स्थित लमहा जंगल में बीआर३०जे ९३९७ नम्बर की भारतीय मोटरसाइकिल और ना५६प ७३६५ नम्बर की नेपाली मोटरसाइकिल आपस में टकराने से जीतबहादुर पहरी, सुरज पहरी, विकास यादव और चित्ररेखा यादव घायल हो गए थे ।
घायल चारों व्यक्ति सड़क में ही थे और उद्धार की प्रतिक्षा में थे । उसी समय प्रदेश प्रमुख झा जीतपुर की ओर जा रहे थे । इलाका पुलिस कार्यालय चन्द्रपुर के अनुसार जब दुर्घटना में घायल लोगों को सड़क में प्रदेश प्रमुख ने देखा तो गाड़ी रोककर उन लोगों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर दिए । घायल चारों व्यक्तियों का उपचार चन्द्रनिगाहपुर स्थित चन्द्रपुर अस्पताल में हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *