Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अधेड सांसद ने की चौदह वर्ष की नाबालिग लडकी से शादी

 

Good Luck Marriage Bureau, Shaheen Bagh-Jamia Nagar - Matrimonial Bureaus  in Delhi - Justdial

पाकिस्तान पुलिस ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के नेता और बलूचिस्तान से नेशनल असेंबली (MNA) के सदस्य मौलाना सलाउद्दीन अयूबि पर 14 साल की एक लड़की से शादी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए, पाक ऑब्जर्वर ने बताया है कि पुलिस ने चित्राल में महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले एक एनजीओ से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जुघूर की छात्रा है। यहां उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर, 2006 दर्ज की गई थी। इससे पता चलता है कि लड़की की शादी की उम्र नहीं हुई थी।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, मौलाना सलाउद्दीन अय्युबी, नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनकी उम्र 50 साल से अधिक है। चितराल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद के हवाले से कहा गया कि कुछ दिन पहले संगठन की शिकायत पर पुलिस लड़की के घर पहुंची थी। वहां, उसके पिता ने लड़की की शादी से इनकार कर दिया था और इस आशय का एक शपथ पत्र भी दिया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में शादी के लिए लड़की की उम्र 16 साल निर्धारित की गई है। वहां का कानून इसके लिए माता-पिता के लिए सजा की भी सिफारिश करती है अगर वे ऐसा करते हैं तो। पाक ऑबजर्वर के अनुसार, सांसद ने लड़की के साथ केवल निकाह की पुष्टि की है जबकि एक उचित विवाह समारोह आयोजित किया जाना बाकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed