Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इक्वेटोरियल गिनी में जोरदार धमाका 17 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

इक्वेटोरियल गिनी के सबसे बड़े शहर बाटा में एक सैन्य अड्डे पर रविवार को एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। इसमें में 17 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की चपेट में आए इलाकों में स्थित घरों की लोहे की छत भी टूट गईं। सब कुछ मलबे में बदल गया. ज्यादातर घरों में केवल एक या दो ही दीवार रह गईं।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

अल जज़ीरा ने राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग के हवाले से कहा कि धमाके सैन्य अड्डे पर डायनामाइट के इस्तेमाल से जुड़ी लापरवाही के कारण हुए। शुरू में कहा गया था कि 15 लोग मारे गए और 500 लोग घायल हुए हुए हैं जबकि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में 17 लोगों की मौत की बात कही और कहा कि विस्फोट में 420 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, अल जज़ीरा ने आगे कहा कि लोगों को मलबे के ढेर से शव खींचते देखा गया था, जिनमें से कुछ बेडशीट में लिपटे हुए थे।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

गिनी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करके स्वयंसेवी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घायलों को बाटा के स्थानीय अस्पताल ले जाने को कहा है। लोगों से अपील भी की गई है कि वे घायलों की मदद के लिए आगे आएं और रक्तदान करें. वहीं, मीडिया ने भी लोगों से रक्तदान करने के लिए अपील भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पलात लोगों से भरे हुए हैं. धमाके में घायलों से पिकअप ट्रक भर गए हैं, जिनमें कई बच्चे है।घायलों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कुछ पीड़ितों को फर्श पर पड़ा हुआ देखा गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com