Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित कोक्स बाजार जिले में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लग जाने पर कम से कम 11 लोगों मौत हो गई। बांग्लादेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय सचिव मोहम्मद मोहसिन ने घटना में मारे गये लोगों की संख्या की पुष्टि की। हालांकि, इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मृतक संख्या 15 बताई थी।

मोहसिन ने मीडिया से कहा, ”आग में 11 लोगों की मौत हो गई। आग में 45,000 लोगों के सिर से छत छिन गई क्योंकि आग में 9,300 झुग्गियां नष्ट हो गई।”

यह भी पढें   डॉ. कृष्णप्रसाद पौडेल बने नेपाल स्वास्थ्य सेवा विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक

सोमवार देर रात लगी आग में घायल हुए सैकड़ों लोगों का आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता जोहानेस वान देर क्लाउ ने इससे पहले प्रेस वार्ता में कहा था कि करीब 400 रोहिंग्या लापता बताए जा रहे हैं।

सरकार के उप प्रमुख शरणार्थी आयुक्त शमशाद दौजा ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

बांग्लादेश के कोक्स बाजार में 11 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी हैं, जो पड़ोसी देश म्यांमा में सैन्य कार्रवाई के बाद पलायन कर आए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com