Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के नरैनापुर गावँपालिका चौबिसविघा गावँ में आग लगने से ६ घर पूर्णरुप से सखाप

 

नेपालगंज,(बाँके) ,पवन जायसवाल । बाँके जिला के नरैनापुर गावँपालिका वडा नं. ६ दोन्दर के चौबिसविघा गावँ में चैत्र १० गते मंगलवार को आग लगने से ६ घर पूर्णरुप से सखाप हुआ ।
मंगलवार को करीब १ बजे बजे आग लगा था । वह आग नियन्त्रण करने के लिये स्थानीयवासी, सुरक्षाकर्मी और दमकल की अथक प्रयास में आग को नियन्त्रण किया गया ।

दोदंरा गावँ के रक्षाराम यादव के घर से शुरु हुआ आग लगने से ६ घर पूर्ण रुप से नष्ट हुआ है और १ घर आंशिक क्षति हुआ है । पूर्ण प्रभावित परिवारों में रक्षाराम यादव, मञ्जुदेवी यादव, माधवराम यादव, मोहनलाल यादव, झल्लर यादव, श्रवणकुमार यादव और बहिरी यादव के घर में आंशिक क्षति हुआ है ।

यह भी पढें   त्रिशूली नदी में आई बाढ़ ने चरौँदी झोलुङ्गे पुल को बहा दिया

वह घरपरिवार के ९ महिला और ११ पुरुष करके २० लोग वेघर हुये है घरधुरी सर्वेक्षण प्रतिवेदन में उल्लेख है । प्रभावित परिवारों को जिला विपद् व्यवस्थापन समिति से प्रति परिवार को रु. १५ हजार के दर से नगद और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा से गैरखाद्य राहत सामग्री मंगलवार घटना स्थल में ही पहँचकर राहत वितरण किया गया था ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा से प्रतिपरिवारों को कम्बल २ थान, त्रिपाल १ थान, वर्तन सेट, बाल्टी, कपडा सेट में लेडिज धोती, मर्दना धोती, छिट, पाप्लीन, सर्ट और पैन्ट कपडा करके ४५ हजार बराबर की गैरखाद्य राहत सामग्री वितरण किया गया नेरेसो गंगापुर उपशाखा के का.बा.सभापति शालिकराम साहु ने बताया ।

यह भी पढें   ब्रेकिंग न्यूज़: नेपाल ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड रॉकेट 'गरुड़' का सफल परीक्षण

प्रभावित परिवार की स्थलगत सर्वेक्षण करने के लिये नेपाल प्रहरी, स्थानीय तह और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उपशाखा के जिला विपद् प्रतिकार्य समुह (डि.डि.आर.टी.) के स्वयंसेवक परिचालन किया गया था ।

वह वितरण कार्यक्रम में माननीय सांसद महेश्वर गहतराज, माननीय प्रदेश सांसद कृष्णा के.सी. नमुना, भूमि आयोग के सदस्य विक्रम यादव, बाँके जिला के प्रमुख जिलाअधिकारी रामबहादुर कुरुवाङ्ग, नरैनापुर गावँपालिका वडा नं. ४ वडा अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत महेन्द्रजंग शाही, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा जिला कार्यसमिति सदस्य यज्ञनरायण शर्मा, नेरेसो गंगापुर उपशाखा के का.बा. सभापति शालिकराम साहु, शाखा के फिल्ड कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद विश्वकर्मा, जिला आपत्कालीन कार्यसंचालन केन्द्र के सूचना व्यवस्थापन अधिकृत रुपन ज्ञवाली और सुरक्षा निकाय के प्रमुख लगायत जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही थी ।

यह भी पढें   नेपाल प्रहरी ने कंचनपुर से दो भारतीय पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com