Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वायु प्रदुषण के कारण आज से ४ दिनों तक सभी विद्यालय बंद

 

काठमांडू, ३० मार्च । वायु प्रदुषण के कारण नेपाल सरकार ने आज से ४ दिन (आगामी शुक्रबार) तक देश भर के सभी विद्यालय को बंद करने का निर्णय लिया है । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय मे आइतबार आयोजित आकस्मिक बैठक ने ऐसा निर्णय लिया है । शिक्षा मन्त्री कृष्णगोपाल श्रेष्ठ के अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने कहा है कि वायु प्रदुषण के कारण बालबालिका की स्वास्थ्य में गम्भीर असर पड़ सकता है, इसीलिए शिक्षण संस्था बंद करना पड़ा है ।
स्मरणीय है, गत शुक्रबार से देश के विभिन्न स्थानों में वायु प्रदुषण का असर दिखाई दे रही है । वातावरण विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में धूल और धुँवा की मात्रा अधिक है, जिसके चलते मानव स्वास्थ्य में गम्भीर समस्या होने की आशंका है । सरकार ने भी कहा है कि अनिवार्य आवश्यकता के अलवा घर से बाहर ना जाए ।
देश भर के शिक्षण संस्था बंद करने का सरकार ने जो निर्णय लिया है, सरोकारवाला निकाय ने इसके प्रति असंतुष्टी जाहिर की है । उन लोगों का कहना है कि वायु प्रदुषण का असर देश के कुछ स्थानों में दिखाई दी है, इसीलिए देशभर के शिक्षण संस्था बंद करना ठीक नहीं है । यह भी कहा है कि जहां वायु प्रदुषण कम है, उस जिला में शिक्षण संस्था सुचारु करना चाहिए और विद्यालय बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन को देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com