Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर झूठी

 

कोरोना के इस दौर में अफवाहों का बाजार भी गर्म है। मंगलवार रात ‘रामायण’ सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। संयोग से इसी सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभानेवाले सुनील लहरी ने तुरंत इसका खंडन किया और ऐसा अफवाहें ना फैलाने का आग्रह किया। रामानंद सागर का ‘रामायण’ देश के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में से एक रहा है। उसके कलाकार भी घर-घर में जाने जाते हैं। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया था। हालांकि, उनके करियर का सबसे यादगार किरदार रावण ही है।

यह भी पढें   सेना का एक हेलीकॉप्टर सुबह ९ः४५ बजे ही बचाव अभियान के लिए तैनात कर दिया गया था – प्रधानमंत्री शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com