बिना जानकारी अक्सिजन सिलिण्डर रखने पर कारबाही : जिप्रका रुपन्देही
हिमालिनी संवददाता/रुपन्देही, महेश गुप्ता
भैरहवा : जिल्ला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही ने पिछले समय के लिए घर या संस्था मे अक्सिजन सिलिण्डर स्टक ना करने का आग्रह किया है अगर स्टक है तो नजदीक के सुरक्षा निकाय को जानकारी कर देने का अनुरोध किया है और बिना जानकारी स्टक रखने के अवस्था मे पाए गए तो कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दिया है ।
जिल्ला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही ने बिहिबार को एक सूचना जारी किया है कोभिड के नया भेरिएन्ट से उत्पन्न महामारी के बिषम परिस्थिति के कारण अस्पताल मे बीमार लोगो का बढ़ोत्तरी देख उनके उपचार के लिए आवश्यक पड़ने वाली अक्सिजन ग्यास के अभाव के परिस्थिति दैनिक ही दैनिक गंभीर होते जा रहा है अस्पताल में अक्सिजन के अभाव होने के बाद महामारी से डर और त्रास के कारण बिभिन्न ब्यक्ति तथा संस्था के लोगो ने अक्सिजन सिलिण्डर को घर में रखकर स्टक किया गया है जिसकी सूचना जिल्ला प्रशासन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। महामारी के बिषम घडी मे सबको एकजुट होकर महामारी का सामना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तब्य है अभाव के समय मे सिलिण्डर होल्ड ना करना का प्रशासन ने आग्रह किया है । बिना जानकारी ब्यक्ति या संस्था में अक्सिजन रखने पर प्रचलित कानून बमोजिम कार्यवाही होगा ब्यहोरा जानकारी किया ।सूचना में उल्लेख किया गया है


