Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाॅकडाउन कोविड लेकर एसपी सहितअधिकारियों ने  लिया  सीमा का  जायजा

 


माला मिश्रा/ जोगबनी । अंतर्राष्ट्रीय सीमा का अररिया एसपी सहित अधिकारियों ने जायजा लिया । इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से जारी लाॅकडाउन सहित सीमा की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली ।  अंतरष्ट्रीय सीमा का जायजा के दौरान  पुलिस कप्तान हृदयकांत , फारबिसगंज  एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलवेला  व डीएसपी रामपुकार सिंह जोगबनी थाना अध्यक्ष आफताब अहमद सहित अन्य पुलिस बल   भारत नेपाल सीमा का मुआयना के दौरान मौजूद रहे ।इस मौके पर अधिकारियों ने  सीमा से सटे नेपाल भाग में खुले शराब की दुकानों के पीछे भारत के तरफ  खुली गेट व खिड़की पर विशेष चर्चा करते हुए इसके संबंध में जानकारी ली । इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि नेपाल में भारतीय सीमा की ओर नोमेंसलैंड की ओर खुली गेट को बंद कराने को लेकर नेपाल के स्थानीय प्रशासन से मिल बैठ संवाद किया जाएगा । पुलिस कप्तान ने  इस्लामपुर खुली सीमा पर बीते दिन हुए नेपाल पुलिस व भारतीय नागरिक के हुए झड़प के  संबंध  में स्थानीय प्रशासन से जानकारी  लिया और कई दिशा निर्देश दिया ।

यह भी पढें   सिद्धांतहीन और स्वार्थप्रेरित गठबंधन का दीर्घकालीन औचित्य नहीं हो सकता : रामकिशोर सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com