चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ के बाद अब भारत में एक और तूफान खतरनाक रूप लेने लगा
चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ के बाद अब भारत में एक और तूफान खतरनाक रूप लेने लगा है. बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान ‘यास’ अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है.
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभागके मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेकशर ‘यास’ चक्रवात को और ताकतवर बना रहा है और इसका खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है. देश में कुछ दिन पहले ही पश्चिमी तट पर आए भीषण ‘टाउते’ चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई थी. टाउते तूफान से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक और गोवा को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए एक बड़ा खतरा सामने दिखाई दे रहा है. आईएमडी ने चक्रवात ‘यास’ के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका जताई है.
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जीके दास ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव चक्रवाती तूफान यास को और भी ताकतवर बना रहा है. उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह का दबाव देखा जा रहा है उससे हम अंदाज लगा रहे हैं कि 26 मई को चक्रवाती तूफान यास 26 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है. जिस समय यास पश्चिम ये चक्रवात आएगा उस वक्त सुबह से ही हवा की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटे से 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है. शाम तक इसके और भी खतरनाक होने की उम्मीद है.आईएमडी ने कहा, ‘ एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कल, 23 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.’


