Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन द्धारा भीम अस्पताल में सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही/महेश गुप्ता । रूपन्देही जिल्ला में भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत सामाजिक कार्य में सक्रिय संस्था
मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन सिद्धार्थनगर,रुपन्देही द्धारा भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में सहयोग ।फाउंडेशन के अध्यक्ष रबि कुमार रौनियार द्धारा ५१ हजार रुपैया का चेक और ४०पीस मेडिकल बेडसिट और ३० पीस मरीज के लिए मेडिकल गाउन को भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी और भीम अस्पताल मेडिकल सुपरिटेण्डेण्ट डा. शकुन्तला गुप्ता को हस्तान्तरण किया ।फाउण्डेशन के अध्यक्ष रबि कुमार रौनियार ने बताया है कि अस्पताल में अक्सिजन प्लान्ट स्थापना के लिए ५१ हजार का चेक और ४०पीस मेडिकल बेडसिट और ३० पीस मरीज के लिए मेडिकल गाउन का रकम ५४ हजार ४ सौ ६० रूपया बराबर का सामान सहयोग किया गया है ।अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी ने कहा कि महामारी के समय मे मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन के सहयोगी हाथ से अस्पताल को बहुत उत्साहित बनाया है । अक्सिजन प्लान्ट स्थापना होने के लिए जनसमुदाय के माग को पत्रकार, समाजसेवी, उद्योगी, व्यवसायी द्धारा सहयोग पाया जा रहा है । विकास समिति के पहला बैठक में अक्सिजन प्लान्ट स्थापना, आइसीयू और भेन्टिलेटर जोड़ना का निर्णय किया गया था । तत्कालीन कोरोना संक्रमित मरीज के लिए अक्सिजन के उपलब्ध करने के कार्य में अस्पताल लगा हुआ है । मरीज के उपचार में चिकित्सक तथा सम्पूर्ण स्वास्थ्यकर्मी दिनरात लगकर मरीज को स्वस्थ करने में लगे हुए जिसे मैं सम्पूर्ण डॉक्टर ,नर्स स्टाप को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हु ।हस्तान्तरण कार्यक्रम में भीम अस्पताल कोभिड फोकलपर्सन डा. आरिफ हुसेन, मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन के सल्लाहकार विरेन्द्र ज्ञवाली, प्रवेश कुमार कर्ण लगायत पत्रकार मनोरञ्जन शर्मा, रबिन्द्र प्रताप गुप्ता ,महेश गुप्ता उपस्थिति रहे

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *