Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे पुर्वराजा की जन्मजयन्ती

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास,जनकपुर , २३ असार। पुर्व राजा ज्ञानेन्द्र का ६७ वाँ जन्म जयन्ती पुर देश मे मनायी गयी है । यह जन्म दिवस जनकपुर मे भी मनाया गया है ।
विश्व हिन्दु परिषद ने जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे पूर्व राजा के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उनका जन्म जयन्ती मनाया है । २०४७ साल के संविधान पुर्नस्थापना समिति २०७० के तराई मधेश संयोजक किशोरी महतो के सभापतित्व तथा जानकी मन्दिर के महन्थ राम तपेश्वर दास बैष्णव के प्रमुख आतिथ्य मे जन्मजयन्ती समारोह मनाया गया है ।
उसी तरह से नागरिक समाज जनकपुर के प्रतिनिधी तथा राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी नेपाल समर्थित एक समुह ने स्थानीय रामानन्द चौक स्थित हनुमत दरबार मन्दिर मे पुर्व राजा ज्ञानेन्द्र का जन्म जयन्ती मनाया है ।
जन्म जयन्ती के अवसर पर दो दर्जन से ज्यादा पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र के समर्थक उपस्थित थे ।

यह भी पढें   डॉ. नरेश शाक्य द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक का लोकापर्ण

इस अवसर पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र ने कहा है कि किसीको भी  निषेध और सर्तको राजनीति नही करनी चहिये।अपने ६७वाँ जन्मदिवस मनाने निर्मल निवास मे अयोजित कार्यक्रम मे संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुये उन्होने कहा कि नेपाली मिट्टी को सभी को कदर करना चहिये और मिट्टी को सुहाने वाला राजनीति सभी दल के नेताओं को करना चहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *