Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित  दिवियंश क्लिनिक का उद्घाटन जल्द : राघब मिश्रा 

 

माला मिश्रा/ जोगबनी । नेपाल स्थित विराटनगर में कोशी अंचल अस्पताल के समीप डिवियंश किलनिक का उद्घाटन होने जा रहा है। आज जब संपूर्ण विश्व  एक वैश्विक महामारी के प्रकोप से अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है, इस परिस्थिती ने स्वास्थ और चिकित्सा से जुड़े संसाधन और संस्थानो की आवश्यकता और महत्व को अतुलनीय रूप से प्रदर्शित किया है। ।ज्ञात हो कि जोगबनी और आस पास के प्रखंंड के लोग स्वास्थ समस्या को लेकर नेपाल के सीमावर्ती अस्पताल पर निर्भर हैं । इस समय एक आधुनिक लैब, अनुभवी चिकित्सक, और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिवियंश क्लीनिक का शुभारंभ इस क्षेत्र के लिए एक अत्यंत सुखद समाचार है ।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी की बाढ़ से पर्वत में भारी तबाही, जलजला क्षेत्र में कई घर बह गए

डिवियंश किलनिक मे अत्याधुनिक लैब के साथ वरिष्ठ मनोचिकित्सक, स्नायुरोग विशेषज्ञ,  मधुमेह, गठिया, स्त्री रोग एवम जेनरल मेडिसीन ओपिडी परामर्श की सुविधाए दी जाऐगी। क्लिनिक के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ प्राध्यापक डॉ. निदेश सापकोटा, जिन्होंने रांची और अमेरिका से अपनी दझता हासिल की है, बताया कि वो विराटनगर महानगरपालिका के लोगों की स्वास्थ सेवा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । डिवियंश किलनिक के संस्थापक सदस्य राघव मिश्रा ने बताया कि अब सीमावर्ती भारतीयों को ईधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि डिवियंश किलनिक को आने वाले दिनो मे लोगों की सेवा के लिए अस्पताल मे परिणत किया जाएगा। श्री  मिश्रा ने बताया कि सीमावर्ती लोगों के लिए स्नायु रोग एक जटिल रोग है । इसी हेतु क्लीनिक मैं विशेषज्ञ डॉक्टर जनकपुर मिथिला निवासी डॉ. अविनाश चंद्र झा भी उपस्थित रहेंगे।इन्होंने अपनी पढाई अमेरिका और सिंगापुर से की एवम काठमांडू स्थित किष्ट मेडिकल कलेज अस्पताल और अन्नर्पुणा न्यूरो अस्पताल मे कार्यरत हैं । डा.झा ने कहा कि सीमावर्ती लोगों के लिए डिवियंश किलनिक कारगर स्वास्थ  सेवा मे सक्षम रहेगा।डा. झा ने कहा कि विराटनगर आने पर उन्हें खुशी महसूस हो रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com