Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र: पुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 12 की मौत, कई अभी भी लापता

 


महाराष्ट्र : पुणे के घोटावाडे फाटा इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। इस अगलगी में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। कई लोग अभी लापता भी बताए जा रहे हैं। फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग उरवडे गांव में स्थित कंपनी SVS Aqua Technologies में लगी। यह एक सैनेटाइजर की कंपनी है। बताया जा रहा है कि अभी वहां कई मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य वहां जारी है।बताया जा रहा है कि कैमिकल फैक्ट्री होने की वजह से आग बुझाने में भी काफी दिक्कते आ रही हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच रेल संपर्क की तैयारी तेज, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए कम से कम छह दमकल वाहन वहां भेजे गए। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद कई कर्मचारी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन और निर्यात करती है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी हुई थी उस वक्त वहां 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से कई लोगों को बाहर भी निकाला गया है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com