Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, ये है पूरा मामला

 

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने उनके हालिया रिलीज गाने ‘चाची तोहार बाची सपनवा में आती है’ को लेकर शिकायत की। उन्होंने खेसारी लाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

सुरजीत सिंह का आरोप है कि ‘अभिनेता ने पैसे कमाने के इरादे से अश्लील और फूहड़ वीडियो बनाए।‘ साथ ही उनका कहना है कि ‘उनके इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह समाज में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है।‘

यह भी पढें   रास्वपा अध्यक्ष लामिछाने ने मधेश केंद्रित दलों के नेताओं से की बैठक, वर्तमान संकट पर हुआ मंथन

सुरजीत सिंह ने खेसारी के खिलाफ सबूत के रूप में कई स्क्रीनशॉट दिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि खेसारी इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। साल की शुरुआत में उन पर निर्देशक राजकुमार पांडे को धमकी देने और बदतमीजी करने का आरोप लगा था। निर्देशक ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com