मिल्स एरिया में गरीब, असहाय के बीच नित्य भोजन पैकेट बितरण

माला मिश्रा जोगबनी। बिराटनगर रानी में कोभीड 19 को ले जारी निषेधाज्ञा में गरीब , निःसहाय लोगो को नेपाली कांग्रेस तराई मधेश बिभाग का केंद्रीय सदस्य व समाजसेवी राजेश गुप्ता के देख रेख व सहयोग से उनका अनुज कमलेश गुप्ता द्वारा पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से नित्य 1200 लोगो के बीच भोजन का पैकेट बितरण किया जा रहा है । समाजसेवी श्री गुप्ता का कहना है मिल्स एरिया का इस क्षेत्र में मजदूर तबके का का लोग अधिक है। सरकार के द्वारा कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से निषेधाज्ञा लगाया हुआ है । निषेधाज्ञा में कोई मजदूर, गरीब भूखा न रहे इस उद्देश्य से मुफ्त भोजन का पैकेट बितरण किया जा रहा है जो जारी निषेधाज्ञा तक चलता रहेगा । इस नेक काम मे सहयोग देने बाले सभी के प्रति उन्होंने आभार जताया है ।


