18 किलो गांजा के साथ एक भारतीय सहित तीन गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के मोरंग पुलिस अठारह किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । यह गिरफ्तारी बिराटनगर वार्ड 6 के ब्रह्मपुरा मुहल्ला से हुई है । गिरफ्तार लोगो मे सोनू यादव ( भारत) वही नेपाल के सुनसरी जिला देबानगंज का रंजीत कुमार यादव , धनकुटा नेपाल का रुद्र कुमार राई है । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी मान बहादुर राई का कहना है गांजा को भारतीय क्षेत्र भेजने के उद्देश्य से धनकुटा से लाया गया था जिसे बिराटनगर में रखा गया था । मौका मिलते ही भारतीय क्षेत्र में भेजने की योजना इस गिरोह का था । गिरफ्तार सभी के ऊपर नेपाल में लागू औषध नियंत्रण कानून के तहत करवाई चल रहा है

