प्राविधिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी को ठोरी गांवपालिका द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान
वीरगंज २२ जून । ठोरी गांवपालिका ने प्राविधिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान किया है । सोमबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच गांवपालिका के अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ ने प्राविधिक क्षेत्र के विभिन्न विषयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्रि रकम हस्तान्तरण किया । कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को प्राविधिक शिक्षा की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से उन लोगों को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है ।
अध्यक्ष श्रेष्ठ बीएससी आइडी में अध्ययनरत ठोरी गांवपालिका–३ निवासी गौरवप्रताप श्रेष्ठ और बिएससी कृषि में अध्ययनरत ठोरी–४ निवासी सागर तामाङ को प्रति व्यक्ति १ लाख हस्तान्तरण किया है । इसीतरह छात्रवृत्ति पानेनेवाले दूसरे विद्यार्थी हैं– ठोरी गापा–१ निवासी रिजन शर्मा । कार्यक्रम में रिजन की मां गोकुली कुमारी रेग्मी को छात्रवृत्ति रकम हस्तान्तरण किया गया है ।
कार्यक्रम में ठोरी– ३ के वडा अध्यक्ष सुर्य लामा, वडा नं. ४ के वडाध्यक्ष बईबहादुर पाख्रीन, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत कृष्णलाल श्रेष्ठ जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता रही थी ।

