Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना के बाद से 159 लोग लापता

 

अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा में बुधवार देर रात मियामी के समुद्र तट के नजदीक इमारत ढहने की घटना के बाद से लापता 159 लोगों का शुक्रवार सुबह तक पता नहीं चल सका। वहीं इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। बचाव दल ने लंबा अभियान चलाकर कई लोगों को मलबे से निकाला है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्फसाइड में 12 मंजिला इमारत चैंपलेन टावर का एक हिस्सा बुधवार देर रात स्थानीय समयानुसार डेढ़ बजे ढह गया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद पहुँचे, २० मिनट बैठे और चल दिए 

मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ्रेडी रामिरेज ने कहा कि तीन शव गुरुवार रात बरामद किए गए थे। पीडि़तों की पहचान के लिए अधिकारी चिकित्सा परीक्षक कार्यालय के साथ काम कर रहे हैं। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। चार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बता दें कि चैंपलेन टावर साउथ का निर्माण 1981 में हुआ था। इसकी 130 से ज्यादा इकाइयों में से करीब 80 में लोग रह रहे थे। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि जिस समय भवन ढह गया उस समय वहां कितने लोग मौजूद थे। पूरा भवन धराशायी हो गया। सर्फसाइड के मेयर चा‌र्ल्स बर्केट ने कहा कि घटना कैसे हुई इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसी कारण हादसा हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *