Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के पास धमाका, विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल

 

जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के पास धमाका होने से आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां 5 मिनट के अंतराल पर दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट परिसर की बिल्डिंग की छत पर और दूसरा नीचे हुआ। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना शनिवार आधी रात करीब 1.45 बजे की है। जहां यह घटना हुई है वहीं भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर भी है। जम्मू का मुख्य एयरपोर्ट भी इसी कैंपस में आता है। वायुसेना , नौसेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

यह भी पढें   अंतिम स्वतंत्रता: सांस्कृतिक सार्वभौमिकता और साझी सभ्यता का पुनर्जागरण : संतोष मेहता

मामले पर भारतीय वायु सेना का कहना है कि रविवार को दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली है। एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com