Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विस्फोट, 7 लोगों की मौत दर्जनों घायल

 


बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार देर रात हुए एक विस्फोट में कम-से-कम सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शक जताया है कि यह विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ। विस्फोट में घायल हुए लोगों ने खौफनाक मंजर को बयान करते हुए कहा है कि आग के गोले उनके ऊपर से जा रहे थे और कांच के टुकड़े बरस रहे थे। ढाका के पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने मोघबाजार इलाके में घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों से कहा, “अब तक हमें पता चला है कि विस्फोट में सात लोग मारे गए हैं।”

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, राहत और बचाव के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय

फायर ब्रिगेड के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सज्जाद हुसैन ने कहा कि प्राथमिक सबूतों से पता चलता है कि गैस सिलेंडर फटने से ही विस्फोट हुआ, लेकिन “हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वास्तव में कैसे हुआ।”

हुसैन ने कहा, “पास की इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर और ऊपर एक शोरूम में एयर कंडीशनर रखे थे। घटनास्थल पर सड़क निर्माण स्थल पर गैस सिलेंडर भी थे। जांच शुरू की गई है।” .

यह भी पढें   नेपाल-भारत सम्बन्ध और बोर्डर इस्यू : कौशल कुमार सिंह

टीवी चैनलों ने दर्जनों के घायल होने की सूचना दी है, जिनमें ज्यादातर बस यात्री और राहगीर शामिल हैं। घायलों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनमें से कई को गंभीर चोटें आईं है।

पड़ोस के निवासियों के अनुसार, विस्फोट से शहर में दहशत फैल गई, टेलीविजन फुटेज में देश की राजधानी के मध्य भाग में सड़क पर टूटे हुए खंभे, कंक्रीट और कांच के टुकड़े दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com