Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दावा – डेल्टा वेरिएंट को बेअसर करने में कारगर है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

 

कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसी वेरिएंट के डर से कई देशों में कोरोना प्रतिबंध लौट आए हैं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि यह वेरिएंट इतना खतरनाक है कि इस पर वैक्सीन भी असर नहीं करती है। इसीलिए इसका डर पूरी दुनिया में फैल गया था लेकिन अब इन सब के बीच राहत की खबर यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को बेअसर करने में असरदार है।

यह भी पढें   राजनीति में चापलूसी नहीं, बदलाव का औजार बनिए : बिमल सरार्फ

जॉनसन एंड जॉनसन का दावा है कि उसकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट को बेअसर करने में असरदार है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन इस वेरिएंट और दूसरे प्रचलित वेरिएंट के खिलाफ मजबूती से लगातार लड़ती है। कंपनी के अनुसार, वैक्सीन लेने के 29 दिनों के भीतर डेल्टा वेरिएंट को बेअसर कर दिया, और इससे मिलने वाली सुरक्षा समय के साथ बेहतर हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com