Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। आइए जानते हैं शनिवार के उपाय…

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

हनुमान जी की पूजा करें

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ भी करें। शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने से भी भाग्योदय होता है।
जुलाई में होगा ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर प्रभाव

शनिदेव की पूजा करें

यह भी पढें   नेपाल में गैर-कानूनी तरीके से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें। शनि देव को तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
शनि के राशि परिवर्तन तक ये राशि वाले रहें सावधान, रोजाना करें ये उपाय

दान करें

शनिवार के दिन दान करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com