Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जर्मनी ने नेपाल भारत और यूके से हटाए यात्रा प्रतिबंध, डेल्टा वेरिएंट के कारण लगाया था बैन

 


जर्मनी ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से प्रभावित नेपाल भारत, ब्रिटेन और पुर्तगाल पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। इससे पहले जर्मनी ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के यात्रियों पर बैन लगा रखा था जिसे मंगलवार को हटाने की घोषणा की गई है। बता दें कि अब जर्मनी में जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी। इसके अलावा 5 से 10 दिनों तक क्वारंटाइन में भी रहना होगा।

दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए जर्मनी समेत कई देशों ने विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया है। जर्मनी ने उन 16 देशों को लेकर यात्रा प्रतिबंध लगाए थे जहां कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे। जर्मनी ने देशों को वर्गों में बांट रखा है। रोग नियंत्रण और रोकथाम करने वाली जर्मन संघीय सरकारी एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि भारत, नेपाल, रूस, पुर्तगाल और यूके को पहले “वैरिएंट चिंता के क्षेत्रों” की कैटेगरी में रखा था और अब इसे हाई इंसीडेंट वाले इलाके यानी “उच्च-घटना वाले क्षेत्रों” में डाउनग्रेड कर दिया गया है। .

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

ऐसा करने के बाद से उनके लिए जर्मनी आना आसान हो जाएगा जो यहां के नागिरक या निवासी नहीं हैं। जर्मनी में मौजूदा नियम केवल अपने ही नागरिकों को दूसरे देश से अपने देश में आने की अनुमति देते थे और उनके टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना दो सप्ताह उन्हें क्वारंटाइन रखने को कहते हैं।

अब के नियमों के मुताबिक “उच्च-घटना वाले क्षेत्रों” में आने वाले देशों के व्यक्ति को जर्मनी में आने की अनुमति मिलेगी, बशर्ते आने से पहले वह कोरोना निगेटिव हो और 10 दिन तक क्वारंटाइन रह सकें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह मिल रहे हैं घायलों से

हालांकि अगर व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है तो उसके क्वारंटाइन की अवधि केलव 5 दिनों की होगी। ये नियम बुधवार से लागू किए जाएंगे। हाई इंसीडेंस वाले इलाकों से आने वाले उन यात्रियों को क्वारंटाइन में छूट मिलेगी जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

जर्मन स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने पिछले हफ्ते कहा था कि संघीय सरकार “अगले कुछ दिनों में” स्थिति (यात्रियों को डेल्टा संस्करण-हिट देशों की अनुमति देने की) पर गौर करेगी। पिछले महीने, दुबई ने उन भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंधों में ढील दी, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अनुमोदित कोविड -19 वैक्सीन की दो खुराक ली हैं। देश ने सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पुतनिक वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा बनाए गए टीकों को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढें   एशियन लेदर फैमिली के अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में की आर्थिक मदद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com