भैरहवा में ३२ लाख रूपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
हिमालिनी संवाददाता/ रुपन्देही, महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला के भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वड़ा नं.१ वाईपास स्थित ईलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया प्रहरी द्धारा चेकजाँच के दौरान एकतिस लाख नब्बे हजार नेपाली रकम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय प्रवक्ता सत्य नारायण थापा ने बताया की भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नं.१ निवासी बिनय कलवार और भारत महाराजगंज जिला के नौतनवा निवासी सुरज गौड़ स्कूटी से बेलहिया से भैरहवा आने के क्रम में प्रहरी टीम ने रोककर जांच किया तो काले रंग के झोला में छिपाकर रखा गया एकतिस लाख नब्बे हजार नेपाली रुपये बरामद कर दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया ।बरामद किए गए रकम का श्रोत ना उजागर होने पर रकम और स्कूटी को प्रहरी ने अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कारवाही के लिए दोनो व्यक्ति को राजश्व अनुसन्धान कार्यालय बुटवल को सौंपा दिया गया है ।

