Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में उनकी हत्या

 

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती)।

 

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।

जोसेफ ने इस ‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत’ की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है। मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed