Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल,पूल के अंदर अपार्टमेंट, होटल और दुकानें भी

 

दुनिया के अलग-अलग देशों में आपने तमाम तरह के स्विमिंग पूल देखे होंगे। ये स्विमिंग पूल अपनी खूबसूरती और भव्यता के चलते अंतरराष्ट्रीय चर्चा में भी रहते हैं। इसी बीच दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल बनाया गया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्विमिंग पूल के अंदर अपार्टमेंट, होटल और दुकानें भी हैं।

दुबई के पास नाद अल शेबा इलाके में ‘डीप डाइव दुबई’ नाम से यह स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। इसकी गहराई 60.02 मीटर है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने भी डीप डाइव दुबई को दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल बताया है।

यह भी पढें   तिब्बती भाषा पढ़ने के लिए देहरादून ले जाए जा रहे 25 नेपाली बच्चे भारत से लौटाए गए

एक स्विमिंग पूल के अंदर कितना कुछ…
इस स्विमिंग पूल की क्षमता 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी की है जो ओलिंपिक साइज के 6 स्विमिंग पूल के बराबर है। 1500 वर्ग मीटर में फैली इस जगह के तापमान को 30 डिग्री सेल्सियस पर मेंटेन किया गया है।

स्विमिंग पूल में गोताखोरी के लिए एक दुकान है। साथ ही एक गिफ्ट शॉप भी है। इसके अंदर एक रेस्तरां है जो 2021 के अंत तक खुला रहेगा। पूल के अंदर दो कमरे भी हैं। इसके अलावा 6 और 21 मीटर पर दो सूखे कमरे हैं, यानी कि यहां पर बिल्कुल भी पानी नहीं है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा आज लेंगे शपथ, पदभार भी संभालेंगे

हर 6 घंटे पर फिल्टर किया जाएगा पानी
पूल के पानी को हर छह घंटे बाद फिल्टर किया जाएगा। इसके लिए NASA की विकसित फिल्टर टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन की मदद ली जाएगी। पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होने दिया जाएगा।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने इनवाइट किया
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशी अल मखतूम ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि डीप डाइव दुबई में एक दुनिया आपका इंतजार कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसकी तस्वीरें भी दुनियाभर में वायरल हो रही हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग
डीप डाइव दुबई के डायरेक्टर जैरोड जैबलोंस्की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डाइवर हैं। स्कूबा डाइविंग को दुनिया में विकसित करने में जैबलोंस्की की बड़ी भूमिका रही है। ‘डीप डाइव दुबई’ के लिए पब्लिक बुकिंग जुलाई के आखिर में शुरू हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com