Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगला देश में है दुनिया की सबसे छोटी गाय

 

 

बांग्लादेश में एक 20 इंच की गाय देखी गई है, जिसका नाम रानी रखा गया है।

दावा किया जा रहा है कि रानी दुनिया की सबसे छोटी गाय है। हालांकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के पास है। भारत के केरल में माणिक्यम नाम की एक गाय है, जिसकी साल 2014 में लंबाई 24 इंच मापी गई थी।

यह भी पढें   प्रकृति की संरक्षण के बिना प्रभु का नाम अधूरा-पर्यावरणविद् : अनिल प्रकाश जोशी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नजदीक एक फार्म पर मिली 23 महीने की यह गाय रातोंरात बांग्लादेशी मीडिया में स्टार बन गई है। अब सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में इसकी चर्चा हो रही है। 23 महीने की रानी का वजन सिर्फ 26 किलोग्राम बताया जा रहा है।

बांग्लादेश में इस समय लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बाद भी भारी संख्या में लोग इस गाय को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग न सिर्फ गाय को देखने पहुंच रहे है, बल्कि उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। खबरों के अनुसार अभी तक कुल 15 हजार लोग इस गाय को देखने आ चुके हैं।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

इस गाय को देखने आई एक 30 वर्षीय महिला रीना बेगम ने कहा कि ”मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।” शिकार एग्रो फार्म के प्रबंधक, एम.ए. हसन हाउलाडर ने इस गाय को टेप से नापकर सबको दिखाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com