Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग, अब तक 44 की मौत

 
फाइल

इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में एक कोरोना वायरस अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट हो गया। इससे भीषण आग लग गई जिससे कम से कम 44 लोग मारे गए और 67 से अधिक घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ तत्काल बैठक की और नासिरिया में स्वास्थ्य और नागरिक सुरक्षा प्रबंधकों को निलंबित करने और गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

युद्ध और प्रतिबंधों से पहले ही तबाह इराक, कोरोना वायरस से जूझ रहा है। यहां कोरोना वायरस से 17,592 लोग मारे गए हैं और 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद रॉयटर्स के एक रिपोर्टर ने बताया, “स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जलते हुए अस्पताल से शवों को बाहर निकाला, जबकि कई मरीज धुएं के बीच खांसते सुने गए।”

नासिरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद अल-हुसैन कोरोना वायरस अस्पताल में तलाशी अभियान जारी था, लेकिन घने धुएं के कारण कुछ जले हुए वार्डों में घुसना मुश्किल हो रहा था। प्रारंभिक पुलिस रिपोर्टों में बताया गया कि अस्पताल के कोविड ​​​​-19 वार्डों के अंदर एक ऑक्सीजन टैंक फटने से ये आग लगी थी। अस्पताल के एक गार्ड अली मुहसिन ने कहा, “मैंने कोविड वार्ड के अंदर एक बड़ा विस्फोट सुना और फिर आग बहुत तेजी से भड़की।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com