Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी सरकार ऐतिहासिक रुप से सफल रही सूरज फिर निकलेगा : ओली

 

निवर्तमान प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली,  ने देश के नाम सम्बोधन में कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को ” बादल ने एक क्षण के लिए ” ढका है सूरज फिर से उदय होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी,  लोकतंत्र की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे ।

मंगलवार को सिंह दरबार से निकलते हुए करीब एक घंटे तक देशवासियों  को सम्बोधित करते हुए  कहा कि, ”कुछ देर के लिए बादल छाए रहेंगे, फिर बादलों को हटाकर सूरज निकलेगा.”

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

ओली, ने कहा कि पार्टी को अब सरकार छोड़नी है, लेकिन वह जल्द ही नेतृत्व तक पहुंचना चाहते हैं।

ओली ने दावा किया कि उन्होंने जिस सरकार का नेतृत्व किया वह ऐतिहासिक रूप से सफल रही। अगले डेढ़ साल में चुनाव होने की बात कहते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना निराश हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया.

ओली ने कहा, “मैं और मेरी पार्टी हमेशा नेपाल को समृद्ध और नेपाली लोगों को खुश करने के महान अभियान में सबसे आगे रहेंगे।” हम लोकतंत्र की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए चौबीसों घंटे खड़े रहेंगे। उठाए गए कदमों को जारी रखने के लिए हम सतर्क रहेंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com