Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राज कुन्द्रा : अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर नई अभिनेत्रियों को अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।

 

मालवणी में अश्लील फिल्म के संबंध में फरवरी 2020 में केस दर्ज होने के चार महीने बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। जहां उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नई महिला कलाकार वेबसीरीज या शार्ट फिल्म में अच्छा ब्रेक पाने के चक्कर में इस रैकेट में फंस गई थी। राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री व मॉडल सागरिका सोना सुमन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें भी ऑडिशन के नाम पर अश्लील ऑडिशन का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

यह भी पढें   नेपाल में अगले तीन दिनों तक पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों में हल्की बारिश व हिमपात की संभावना, तराई में कोहरा छाने का अनुमान

वहीं, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय पुलिस में अपना बयान पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। मिलिंद भारंबे ने बताया कि इस रैकेट में फंसी कुछ लड़कियां पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास आई थी, जिससे यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें कुछ निर्माता भी हैं, जो इस अश्लील फिल्म के कारोबार में शामिल थे।

कहा जा रहा है कि इससे राज कुंद्रा मोटी रकम कमा रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था। पुलिस ने पहले वियानी कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को गिरफ्तार किया थ।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

उससे पूछताछ के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। इससे राज कुंद्रा लाखों की कमाई कर रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था।

राज कुंद्रा आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटकॉइन आदि मामले में विवादों में रहा है, मगर इस बार उस पर शिकंजा कस गया है। अश्लील फिल्म को लेकर सबसे पहले साइबर क्राइम में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद मलाड के मालवणी में दो मामले दर्ज हुए और फिर पुणे के लोनावाला में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है।

राज कुंद्रा की विआन गेमिंग प्रा.लि. कंपनी का लंदन की कैनरिन नामक कंपनी से टाईअप है। कैनरिन कंपनी राज कुंद्रा के जीजा की है। इस कंपनी का हॉटशॉट्स एप भी है जिसे गूगल और एपल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता था।

यह भी पढें   आज का पंचांग:- आज दिनांक 1 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

हालांकि, पोर्न फिल्म का प्रसारण होने के कारण साल 2020 में गूगल और एपल कंपनी ने हॉटशॉट एप को हटा दिया था। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग एप थे, जिस पर इसकी सामग्री बेची जाती थी।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद व्हाट्सएप चैट सामने आया है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि राज ने पोर्न फिल्म के कारोबार में मोटी रकम कमाई है। चैट के अनुसार, कुंद्रा एप लाइव शो के माध्यम से रोजाना 1.85 लाख रुपये और फिल्मों के जरिये रोजाना 4.53 लाख रुपये कमा रहा था। हॉटशॉट्स एप पर 20 लाख ग्राहक थे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com