Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज्वेलर्स लूट में असफल आधा दर्जन अपराधियो को मोरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


माला मिश्रा, जोगबनी । 1 नंबर प्रदेश के मोरंग के सुन्दर हरैचा में एक ज्वेलर्स के दुकान में लूटपाट में असफल आधा दर्जन अपराधियो को मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर सार्वजनिक किया है ।
अपराधकर्मियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है । अपराधकर्मियों ने उक्त ज्वेलर्स का रेकी भी किया था जिसमे नेपाल के पूर्व सेना व पूर्व माओवादी भी शामिल पाए गए है । मोरंग एसपी जनार्दन जीसी बुधवार को जिला प्रहरी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर सभी अपराधकर्मियों को सर्वजनिक किया । अपराधकर्मियों के पास से एसएमजी व मेग्जिन 62 राउंड गोली , देशी पिस्तौल, एटोमेटिक पिस्तौल इसका दो राउंड गोली , थ्री नट थ्री का चार राउंड गोली, संचार सेट व कई वाहन शामिल है । गिरफ्तार अपराधकर्मियों में नेपाली सेना का पूर्व सैनिक सुनसरी तरहरा का चंद्र बहादुर राई , पूर्व माओवादी सुनसरी गढ़ा का प्रमोद चौधरी , इटहरी तरहरा का चिरंजीवी राई , सुन्दर हरैचा का मिशन राई , इटहरी का नागेंद्र राई , सुन्दर हरैचा का संतोष राई शामिल है। मोरंग एसपी के अनुसार सात अपराधकर्मियों में छह का गिरफ्तारी हुई है वही एक फरार है जिसको पुलिस तलास कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *