Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ की कहर से जूझ रहा चीन, अब तक 99 लोगों की मौत

 

चीन का बाढ़ से बुरा हाल है। मध्य चीन में हो रही लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। कम से कम पांच लोग अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस बात की जानकारी चीनी अधिकारियों ने दी है।

बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित हेनान प्रदेश की सरकार ने कहा कि 6.7 लाख लोगों को रेस्क्यू किया गया है और करीब 9.2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बाताया है कि कुछ इलाकों में पानी कम हो गया है लेकिन अधिकतर इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सरकार की ओर से राहत और सफाई के प्रयास जारी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *