Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना का कहर, हर दिन दर्ज हो रहे रिकॉर्ड नए केस, कंटेनर में रखे जा रहे शव

 

ओलंपिक की मेजबानी कर रहे तोक्यो सहित थाइलैंड और मलेशिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। इन देशों में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा सिडनी में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और अगस्त के अंत तक यहां सख्त पाबंदियां तक लागू कर दी गई हैं।

ओलंपिक आयोजकों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने खेल में शामिल होने आए लोगों के दूसरी जगहों पर घूमने-फिरने जाने तक पर रोक लगा दी है। वहीं, मलेशिया इस महामारी का गढ़ बनता जा रहा है। शनिवार को यहां कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 17 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 आज से शुरू

थाइलैंड में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। यहां शनिवार को संक्रमण के 18 हजार 912 नए केस दर्ज किए और इस वायरस की वजह से 178 लोगों की जान गई, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। थाइलैंड की सरकार का कहना है कि उनके देश में कोरोना के 60 फीसदी केस डेल्टा वेरिएंट के हैं तो वहीं, अकेले बैंकॉक में 80 फीसदी मामले डेल्टा के हैं।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, थाइलैंड में कोरोना से हो रही मौतें अचानक बढ़ने के बाद यहां अस्पतालों ने शवों को कंटेनरों में रखना शुरू कर दिया है क्योंकि अस्पतालों के शवगृह में जगह नहीं है। एक अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, 20 फीसदी शव ऐसे हैं जो मरने के बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले साल 2004 की सुनामी के वक्त अस्पताल ने शवों को कंटेनर में रखना शुरू कर दिया था।

यह भी पढें   बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवात 'अर्णव', नेपाल के कई प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

चीन के निनजियांग प्रांत में कोरोना कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कई मामले मिल रहे हैं। वहीं, वियतनाम ने भी घोषणा की है कि वह सोमवार से अपने बिजनेस हब हो ची मिन्ह सिटी सहित 18 अन्य शहरों और प्रांतों में अगले दो हफ्तों के लिए सख्त पाबंदियां लागू कर रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस ऐडेनोम ग्रीबीसीस ने बताया कि बीते चार हफ्तों में दुनियाभर के अंदर कोरोना संक्रमण के मामले 80 फीसदी तक बढ़े हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल ने इसी हफ्ते कहा था कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट चिकनपॉक्स की तरह संक्रामक है। बता दें कि डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले भारत में मिला था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com