Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एशियाई मूल के नागरिकों में हिंदी पांचवीं सबसे बड़ी भाषा

 

 

अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के नागरिकों में हिंदी पांचवीं सबसे बड़ी भाषा है। यह जानकारी एशियन अमेरिकन एडवांसिंग जस्टिस (एएजेसी) संस्था के कार्यकारी निदेशक जॉन यांग ने सीनेट सदस्यों, गृहरक्षा विभाग और सरकारी मामलात समिति को दी है।

यांग के अनुसार अमेरिका के दो-तिहाई एशियाई अमेरिकी अप्रवासी हैं। वहीं चीनी, तगालोग (फिलीपीन की भाषा) वियतनामी, कोरियन और हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।

उन्होंने बताया कि 52% अप्रवासियों की अंग्रेजी की समझ सीमित है। इसे लिमिटेड इंग्लिश प्रोफिशिएंसी (एलईपी) कहा जाता है। चीनी अप्रवासियों में एलईपी 66% फिलीपीन में 35% वियतनाम में 72% कोरियाई में 64% और भारतीयों में सबसे कम 29% है।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

इस लिहाज से भारतीयों को अंग्रेजी में बाकी एशियाई-अमेरिकियों से बेहतर माना जा रहा है। वहीं सबसे पीछे म्यामांर के अप्रवासी रहे जहां एलईपी दर 79% थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com