Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हाथ लगा चीन की वुहान लैब का डाटा

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

कोविड-19 महामारी के उत्पन्न होने का स्त्रोत ढूंढ़ने में लगीं अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसा जेनेटिक डाटा मिला है जिससे कोरोना वायरस के चीन की वुहान लैब में पैदा होने और वहां से बाहर आने की शंका पुष्ट हो रही है। अमेरिकी दावों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन से नई जांच प्रक्रिया में सहयोग करने का अनुरोध किया है जबकि चीन ने डब्ल्यूएचओ से कोरोना वायरस के किसी अन्य देश में पैदा होने की संभावना पर जांच करने के लिए कहा है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने वुहान लैब से संबंधित डाटा कहां से प्राप्त किया है। माना जा रहा है कि यह डाटा क्लाउड आधारित सर्वर नेटवर्क के जरिये अमेरिकी एजेंसियों को प्राप्त हुआ या वुहान लैब का डाटा हैक किया गया। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले इस संभावना पर प्रकाश डाला है।

यह भी पढें   बागलुङ में बाढ़ और पहिरो से दो राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

अमेरिकी प्रशासन के ज्यादातर अधिकारियों का मानना है कि कोविड महामारी वुहान की लैब से निकली। लेकिन चीन सरकार इस आशंका को स्वीकार करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। आइएएनएस के अनुसार वह कोविड के चीन में पैदा होने की सच्चाई को नकारते हुए अन्य देशों की ओर अंगुली उठा रही है। चीन डब्ल्यूएचओ से मांग कर रहा है कि कोरोना वायरस के अन्य देश में पैदा होने की जांच की जाए। इस सिलसिले में वह अलग-अलग देशों में पैदा हो रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का उदाहरण भी दे रहा है।

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"

इस बीच डब्ल्यूएचओ ने चीन से कहा है कि वह संगठन की दूसरे चरण की जांच प्रक्रिया में सहयोग करे और जांच दल को चीन आने की अनुमति दे। डब्ल्यूएचओ का यह बयान तब आया है जब टेक्सास से रिपब्लिकन सीनेटर माइकल मैक्कौल ने कहा है उनके पास वुहान लैब में नया कोरोना वायरस विकसित किए जाने और उसके लैब से बाहर से आने के सुबूत हैं।

माइकल मैक्कौल ने कोरोना वायरस को मानव शरीर के लिए ज्यादा घातक बनाने का प्रयोग वुहान लैब में 2005 से चल रहा था, 2016 में यह प्रयोग पूरा हुआ था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच भी इसी तरह के संकेत दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर हो रही जांच का फोकस अब इस बात पर है कि वुहान लैब से वायरस दुर्घटनावश बाहर आया या उसे साजिश के तहत बाहर लाकर फैलाया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com