कक्षा १२ की परीक्षा स्थगित
काठमांडू, ७ अगस्त । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने श्रावण ३१ गते से भाद्र ९ गते तक तय कक्षा १२ की परीक्षा स्थगित की है । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय के सचिव रामप्रसदा थपलिया ने कहा कि शनिबार सम्पन्न बोर्ड बैठक ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया है । उनका कहना है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है, इसीलिए संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है ।
सचिव अधिकारी ने कहा है कि १५ दिन पहले सूचना प्रकाशित कर परीक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी । इससे पहले कोभीड–१९ संकट व्यवस्थापन केन्द्र (सीसीएमसी) ने भी कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि को मध्यनजर करते हुए परीक्षा स्थगित करने के लिए बोर्ड को पत्राचार किया था । कुछ दिन स्वास्थ्य राज्यमन्त्री उमेश श्रेष्ठ ने कहा है कि अगर संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि कायम रहेगी तो भौतिक रुप में परीक्षा होने की संभावना कम है । उनका यह भी कहना है कि आन्तरिक मूल्यांकन से ही विद्यार्थी को अंक दिया जा सकता है ।

