Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

 

मनीला, रायटर।

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है, जिसका केंद्र पोंडागुइटान से 63 किलोमीटर पूरब में बताया गया है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट आफ वोल्कैनोलाजी एंड सीस्मोलाजी ने कहा कि भूकंप से नुकसान और बाद के झटके आने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार सुबह 11:16 बजे भूकंप के झटके लगे।

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

यूएसडीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 65.6 किलोमीटर जमीन के नीचे था। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी वार्निग सिस्टम ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। वहीं, अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि इस भूकंप के चलते उसके पश्चिमी तट पर सुनामी का खतरा नहीं है। हवाई ने भी सुनामी के खतरे की संभावना को खारिज किया है।

भूकंप के कारण अभी तक किसी भी रूप में जानमाल की क्षति की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। फिलीपींस में साल 2013 के अक्टूबर में भयानक भूकंप आया था। बोहोल द्वीप पर तब 7.2 तीव्रता के भूकंप की वजह से 220 लोगों की मौत हो गई थी। यूनिसेफ के मुताबिक, इस भूकंप में करीब 3.5 लाख आबादी विस्थापित हुई और 50,000 घर तबाह हो गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com