Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को बीजिंग की जरुरत है किन्तु, भारत से रिश्ता विशेष है .चीन भारत की जगह नहीं ले सकता

 

नेपाली काँग्रेस ने भारत और चीन को लेकर कहा है कि चीन एक ‘स्पेशल’ पड़ोसी के रूप में भारत की जगह नहीं ले सकता। पार्टी ने लिम्पियाधुरा-कालापानी-लिपुलेख मसले को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया है। हाल ही में पीएम देउबा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों से मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम शुरू किया है। नेपाल ने पिछले साल लिम्पियाधुरा-कालापानी-लिपुलेख इलाके को अपने मानचित्र में जोड़ते हुए इस क्षेत्र पर अपना दावा किया था।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत का फैसला: विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पति-पत्नी का संबंध सिद्ध करने के लिए अनिवार्य नहीं

नेपाल के पूर्व वित्त राज्य मंत्री और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय शमशेर राणा ने कहा है नेपाल ‘पड़ोसी पहले’ के सिद्धांत पर काम करता रहेगा। इसके साथ ही और देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेगा। उन्होंने कहा है, ‘नेपाल को बीजिंग की ज़रूरत है और चीन हमारा अच्छा पड़ोसी रहा है लेकिन भारत स्पेशल है। चीन, भारत की जगह नहीं ले सकता।’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम देउबा को मसलों को बेहतर से हल करना होगा क्योंकि वह एक नाजुक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। देउबा को गठबंधन सहयोगियों को साथ लेते हुए भारत के साथ-साथ चीन के साथ स्थिर संबंध बनाए रखना होगा।

यह भी पढें   सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करेंगे

नेपाल को लेकर भारत का कहना है कि नेपाल, भारत के लिए स्ट्रेटजिक महत्व रखता है। बीजेपी प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि नई दिल्ली, काठमांडू के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को प्रतिबद्ध है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक भारत बड़े स्तर पर नेपाल के विकास में सहयोग कर रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण और सामुदायिक विकास आदि को लेकर जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com