गण्डकी प्रदेश में एमाले ने निर्माण किया छाया सरकार, रेग्मी को मुख्यमन्त्री की जिम्मेदारी
पोखरा, १४ अगस्त । गण्डकी प्रदेश में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने छाया सरकार निर्माण किया है । छाया सरकार में ११ मन्त्रालय है । सांसद् मोहन प्रसाद रेग्मी को मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय देखने की जिम्मेदारी दी गई है । शुक्रबार सम्पन्न प्रदेश संसदीय दल बैठक ने छाया सरकार निर्माण के लिए निर्णय किया था ।
प्रदेश सांसद् राजीव पहारी के अनुसार सरकार की काम कारवाही को निगरानी रखने के लिए और खबरदारी करने के लिए प्रतिपक्षी दल ने छाया सरकार निर्माण किया है । छाया सरकार में पहारी स्वयम् को युवा, खेलकूद तथा स्वास्थ्य समूह की जिम्मेदारी मिली है ।
छाया सरकार में भौतिक पूर्वाधार, विकास तथा यातायात समूह की जिम्मेदारी पूर्वमन्त्री रामशरण बस्नेत को दी गई है । इसीतरह उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण समूह का नेतृत्व पूर्वमन्त्री विकास लम्साल, सामाजिक विकास समूह का नेतृत्व पूर्वमन्त्री नरदेवी पुनमगर, कानुन, सूचना सञ्चार, प्रदेश मामिला समूह का नेतृत्व सांसद चन्द्रमोहन गौचन कर रहे है । इसीतरह अर्थ समूह के संयोजक में इन्द्रलाल सापकोटा, भूमि, व्यवस्था, कृषि समूह के संयोजक में मित्रकुमारी गुरुङ, ऊर्जा, खानेपानी समूह के संयोजक में मीनप्रसाद गुरुङ कर रहे हैं ।

