प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख परिवर्तन

जनकपुरधाम, १६ अगस्त । सरकार ने प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख परिवर्तन किया है । मन्त्रिपरिष्दा् की आज हुई बैठक में राजेश झा अहिराज को पदमुक्त करते हुए हरिशंकर मिश्र को नियुक्त करने का निर्णय किया गया । अहिराज को पिछली सरकार ने फागुन ७ गते २०७७ में प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया था ।

