Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गांधी महाविद्यालय सुंदरपुर ,दरभंगा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह सम्पन्न

 

महात्मा गांधी महाविद्यालय सुंदरपुर ,दरभंगा के तत्वावधान में डॉ रामदेव चौधरी की अध्यक्षता व डॉ ज्वाला चंद्र चौधरी के संचालन में 75 वे वर्ष के उपलक्ष में भारत की आन बान और शान तिरंगा झंडोत्तोलन महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री संजय सरावगी (माननीय विधायक) ने किया। झंडोत्तोलन के पश्चात उन्होंने कहा, महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए इमानदारी से प्रतिबद्ध हूं और रहूंगा। इस सुअवसर उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा नवेदित करते हुए ,भारत सरकार एवं बिहार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की, ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

डॉ हरी नारायण सिंह साशी निकाय सचिव ने महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षकों, कर्मचारियों के विकास के लिए जो भी बेहतर से बेहतर होगा वो किया जाएगा। डॉ रामदेव चौधरी ने महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, विद्वान शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को लगन के साथ छात्र-छात्राओं के नियमित वर्ग संचालन पर बल देते हुए आने वाले समय के चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय की इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा मिथिलांचल के परिधान (पाग चादर)में राष्ट्रगान की झांकी प्रस्तुत की। झंडोत्तोलन के पश्चात, महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में डॉ हरी नारायण सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक आयोजन किया गया ,जिसमें सोनम कुमारी, सपना कुमारी, संगीता कुमारी, मेहनाज प्रवीण, कहकशां परवीन, साबिया, सुजीत कुमार, विनित कुमार ठाकुर, कविता कुमारी, राखी, संगीता कुमारी, पदमा श्री के द्वारा सामूहिक नृत्य, भाषण, देश भक्ति गीत, कविता पाठ की यादगार प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम से अनुप्रीत होकर महाविद्यालय साशी निकाय ने सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने वाले महाविद्यालय के छात्र कलाकारों को 500 -500 रुपए चेक के द्वारा प्रति छात्र को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com