Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्दोष पत्रकार को लागू औषध कारोबार में फंसानेवाले रौतहट के दो पुलिस कर्मचारी निलंबित

 

रौतहट, २३ अगस्त । निर्दोष पत्रकार मोहम्मद मोजुबुल्लाह को लागू औषध कारोबार के आरोप में फसानेवाले दो पुलिस अधिकारी को रौतट पुलिस ने निलंबन किया है । घटना श्रावण ३२ गते की है । उस दिन मोजुबुल्लाह को पुलिस ने लागू औषध नाइट्राभेट के साथ गिरफ्तार किया था । उसबे बाद बताया गया कि मोजुबुल्लाह सवार मोटरसाइकिल में उक्त लागू औषध मिल गया है ।
लेकिन अनुसंधान के बाद पता चला है कि घटना में पुलिस सहायक निरीक्षक उदयप्रसाद यादव और पुलिस जवान मनोज शाह भी संलग्न हैं । पता चला है कि नेपाल पत्रकार महासंघ रौतहट के सह–सचिव संजय सहनी द्वारा कहने पर धिरज यादव और जितेशकुमार यादव ने मोजुबुल्लाह के मोटरसाइकिल में लागू औषध रखा है ।
पुलिस ने कहा है कि घटना में संलग्न यादव द्वय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और गैर व्यवसायिक काम करनेवाले दो पुलिसकर्मी को निलम्बन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *