Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा विदेश विभाग प्रमुख चौथाइवाले और एमाले अध्यक्ष ओली बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, २३ अगस्त । नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाइवाले और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली बीच भेटवार्ता हुई है । पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे ओली से मिलने के लिए चौथाईवाले आज सोमबार ओली निवास बालकोट पहुँच गए थे ।
ओली के साथ सम्पन्न भेटवार्ता के संबंध में नेता चौथाईवाले ने सामाजिक संजला मार्फत जानकारी दी है । उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि भेटवार्ता के दौरान नेपाल–भारत संबंध को सुदृढ बनाने के संबंध में विचार–विमर्श हुई है । स्मरणीय है, नेता चौथाईवाले ने कल आइतबार प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के साथ भेटवार्ता किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *