Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां नक्सा जारी करते ही ‘प्रभु’ समक्ष आत्मसमर्पण करनेवाले ओली राष्ट्रघाती हैः यादव

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

विराटनगर, २६ अगस्त । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली राष्ट्रघाती हैं । उनका मानना है कि नेपाल की नयां राजनीतिक तथा प्रशासनिक नक्सा जारी करते ही उन्होंने भारत समक्ष आत्मसर्पण कर हुए खूद को बचाने के लिए आग्रह किया है ।
बुधबार विराटनगर में आयोजित प्रदेश नं. १ स्तरीय पार्टी अभिमुखीकरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । सम्बोधन के दौरान उन्होंने भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन भारत की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा– ‘नयां नक्सा हाने के कुछ ही दिन बाद ओली ने प्रभु समक्ष आत्मसर्पण किया और कहा– मैंने गलती की है, मुझे क्षमा करें, जिसके चलते देश का शर झूक गया है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘ओली राष्ट्रवादी नहीं है, नक्कली राष्ट्रवादी बनकर जनता को भ्रम में रख रहे हैं ।’
अध्यक्ष यादव ने यह भी कहा है कि संघीयता को समाप्त करने के लिए भी ओली ने भरमग्दूर प्रयास किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसमें वह असफल रहे हैं, लेकिन उनका प्रयास जारी है, आज भी संघीयता विरोधी षडयन्त्र कर रहे है । उनका मानना है कि जनआन्दोलन और मधेश आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी विरुद्ध आज भी षडयन्त्र जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com